करछना: टगहा का पूरा में बुद्ध पूर्णिमा पर दीप प्रज्ज्वलन, शांति और करुणा का दिया गया संदेश
करछना क्षेत्र के टगहा का पूरा आज शुक्रवार सुबह में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर रमेश पटेल प्रदेश अध्यक्ष "जेएसपी" ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए भगवान बुद्ध के शांति, करुणा, प्रेम और मध्यम मार्ग के सिद्धांतों को अपनाने का संदेश दिया।