करपी: किंजर में भरत तिवारी के फर्जी एनकाउंटर के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया
Karpi, Arwal | Jun 26, 2026 किंजर में बिलौटी गांव निवासी भरत तिवारी के फर्जी एनकाउंटर के विरोध में गुरुवार को देर शाम 7:00 बजे कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च में काफी संख्या में युवा शामिल हुए।सभी लोगों के द्वारा फर्जी एनकाउंटर में दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की जा रही थी।