मुलताई: खेड़ीबुजुर्ग भूताईखेड़ी निवासी युवक के साथ तीन लोगों ने की मारपीट, घायल युवक ने जानलेवा हमला करने का लगाया आरोप
Multai, Betul | Sep 22, 2024 ग्राम खेड़ीबुजुर्ग भूताईखेड़ी निवासी महेश सहादेव नावंगे ने साईखेड़ा पुलिस थाने में रिपोर्ट करते हुए बताया कि 14 सितम्बर को करीब 4 बजे मै, मां कौशू बाई के साथ खेत से वापस आ रहा था। कि पंजाबराव नावंगे के खेत के मेढ के पास पहुंचे ही थे कि वही पर पंजाबराव नावंगे खडा था। जो हमारी पुरानी पारिवारिक रंजीश को लेकर गंदी गंदी गाली देने लगा और मेरे साथ मारपीट की।