मुलताई: गायत्री परिवार तहसील समन्वय समिति की मुलताई गायत्री शक्ति पीठ में बैठक संपन्न, आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना बताई गई
Multai, Betul | Sep 22, 2024 जिला समन्वय समिति एवम उपजोन समन्वय समिति के दिशा निर्देश पर गायत्री परिवार तहसील समन्वय समिति मुलताई की आवश्यक बैठक गायत्री शक्ति पीठ मुलताई में संपन्न हुई। जिला स्तरीय बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुसार आगामी दिसंबर माह में अखंड ज्योति पाठको का सम्मेलन करने हेतु सूची तैयार करने सहित अन्य कार्यक्रमों की विस्तृत कार्ययोजना बताई गई।