मुलताई: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी ने मुलताई प्रवास के दौरान नगर मंडल के बूथों पर पहुंचकर भाजपा की सदस्यता दिलाई
Multai, Betul | Sep 22, 2024 भाजपा संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 को लेकर राष्ट्रीय से लेकर प्रदेश, जिला और मंडल भाजपा संगठन अत्यधिक सक्रिय हैं। जिसमे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी ने मुलताई नगर मंडल का प्रवास किया। इस प्रवास के दौरान उन्होंने मंडल के बूथ क्रमांक 110 की बूथ समिति की बैठक ली और अभियान के बारे में जानकारी ली। बूथ पर जाकर उन्होंने लोगो को सदस्यता भी दिलाई।