मेदिनीनगर (डालटनगंज): बेलहरा में मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, शादी में गए व्यक्ति की पत्थर से कुचलकर हत्या
पलामु जिले के पांडू थाना क्षेत्र के ग्राम बेलहरा के पास बेलहरा से लोमड़ीडीह जाने वाले कच्चे रास्ते पर मिले अज्ञात शव की पहचान रविवार सुबह करीब 10 बजे हो गई। मृतक की पहचान पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कवल गांव निवासी स्वर्गीय सुखी यादव के पुत्र जग नारायण यादव के रूप में हुई है। परिजनों ने मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच पहुंचकर शव की पहचान की। मृतक के प