गिरिडीह: नवरात्र में अर्गाघाट दुर्गा मंदिर समेत विभिन्न दुर्गा मंडपों में बेलभरनी पूजा अनुष्ठान किया गया
नवरात्र के दौरान सोमवार सुबह 7 बजे अर्गाघाट दुर्गा मंदिर समेत विभिन्न दुर्गा मंडपों में बेलभरनी पूजा अनुष्ठान किया गया। इस दौरान श्रद्धालु मंडप से निकल कर बेल पेड़ और नदी में गए।जहां से कलश में जल भरकर मां दुर्गे का आह्वान किया गया।बताया गया कि बेलभरनी पूजा देवी को आमंत्रित करने का एक अनुष्ठान है, जिससे मां दुर्गा की शक्ति का आह्वान होता है।