कटघोरा: कोरबा में आंधी-तूफान का कहर, कुसमुंडा में तीन घरों पर गिरे बरगद-पीपल के पेड़, परिवार बाल-बाल बचे
कोरबा में बीती शाम आई तेज आंधी-तूफान ने शहर के अलग-अलग इलाकों में तबाही मचा दी। कुसमुंडा के वार्ड नंबर 20 नेहरू नगर, बांकीमोंगरा में विशालकाय बरगद और पीपल का पेड़ तीन मकानों पर गिर गया। हादसे के वक्त तीनों परिवार घर के अंदर मौजूद थे। सभी लोग बाल-बाल बच गए और समय रहते बाहर निकाल लिए गए।अचानक पेड़ गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया।