Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow

हमीरपुर में कांग्रेस का मशाल जुलूस, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हमीरपुर। केंद्र सरकार की नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और कथित घोटालों के विरोध में शनिवार शाम जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर ने शहर में मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। शाम करीब छह बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से शुरू हुआ यह जुलूस मुख्य बाजार सहित विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशालें और मोमबत्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जन-जागरण अभियान भी चलाया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, नीट परीक्षा से जुड़े कथित घोटाले समेत कई मुद्दों को उठाया। उनका कहना था कि केंद्र सरकार की नीतियों का सबसे अधिक प्रभाव युवाओं, किसानों, मजदूरों और आम जनता पर पड़ा है तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों की लगातार अनदेखी की जा रही है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों के हितों की आवाज को लगातार बुलंद किया है। उन्होंने दावा किया कि इसी दबाव के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार आज सबसे बड़ी चुनौतियों के रूप में सामने हैं और कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच संघर्ष जारी रखेगी। मशाल जुलूस में विधायक सुरेश कुमार, विधायक कैप्टन रंजीत राणा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, जिला कांग्रेस पदाधिकारी, विभिन्न ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह मशाल जुलूस केवल एक विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि जनहित के मुद्दों पर लोगों को जागरूक करने का अभियान है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी युवाओं, किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों और समाज के सभी वर्गों के अधिकारों एवं हितों की लड़ाई आगे भी मजबूती से लड़ती रहेगी।