राघोगढ़: नेशनल हाईवे 46, देहरी गांव में कार दुर्घटनाग्रस्त, महिला बाल-बाल बची, पुलिस व एम्बुलेंस पहुंची
Raghogarh, Guna | May 26, 2026 राघोगढ़ के धरनावदा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 46 के देहरी गांव पर 26 मई दोपहर को कार का एक्सीडेंट हो गया। कार में एक महिला थी जो बाल बाल बची पूर्ण सुरक्षित बताई गई है। सूचना पर पुलिस और 1033 हाईवे एंबुलेंस पहुंची। क्रेन की मदद से कार और ट्रक को पुलिस चौकी रूठियाई ले जाया गया। वहीं पुलिस ने मामला जांच में लिया है।