वरीय पुलिस के निर्देश पर टुंडी पुलिस ने गिरिडीह गोविंदपुर मुख्य सड़क पर टुंडी थाना के समीप बुधवार रात करीब 7:00 बजे एंटी क्राइम जांच अभियान चलाया इस दौरान पुलिस ने नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की पुलिसकर्मियों ने न केवल वाहनों के कागजातों की जांच की, बल्कि वाहनों पर सवार संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेते हुए उनकी पहचान भी सत्यापित की ....