🌱🚆 रेलवे की हरियाली मुहिम ने पकड़ी रफ्तार, प्रयागराज मंडल में लगाए गए 39 लाख से अधिक पौधे!
पर्यावरण संरक्षण और हरित रेलवे के लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए प्रयागराज मंडल में वर्ष 2026 के वृक्षारोपण अभियान के तहत बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जा रहा है। रेलवे के अनुसार मई से सितंबर 2026 तक 39,10,078 पौधों का रोपण किया जा चुका है, जबकि अकेले सितंबर माह में 16,85,943 पौधे लगाए गए।
🎯 प्रयागराज मंडल को वर्ष 2026 में 1 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है।
🌳 अब तक लगभग 425 हेक्टेयर रेलवे भूमि को हरित क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।
📍 प्रयागराज, कानपुर और टूंडला क्षेत्रों में रेलवे भूमि, पटरियों के किनारे और परिसरों में व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया गया है।
रेलवे प्रशासन का कहना है कि पौधारोपण के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल और निगरानी भी की जा रही है, ताकि पौधों का बेहतर विकास सुनिश्चित हो सके।
🌿 हरियाली बढ़ेगी, पर्यावरण सुधरेगा और रेलवे परिसर भी होगा अधिक सुंदर एवं स्वच्छ।
👉 ऐसी ही रेलवे और औरैया-दिबियापुर क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरों के लिए Dibiyapur The Legend को फॉलो करें।
#DibiyapurTheLegend #RailwayNews #PrayagrajDivision #TreePlantation #GreenRailway
Auraiya, Auraiya | Oct 5, 2026