डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल
खुद को आर्मी जवान बताने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई की मांग
देहरादून। जोगीवाला क्षेत्र से डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट और गाली-गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में एक व्यक्ति खुद को आर्मी का जवान बताते हुए डिलीवरी बॉय से मारपीट करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि डिलीवरी बॉय के माफी मांगने के बावजूद आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने उसके साथ मारपीट जारी रखी।
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल और देहरादून पुलिस से मामले का संज्ञान लेकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।