इटावा: आईटीआई के पास नेशनल हाईवे पर कार ने बाईक को मारी टक्कर,हादसे में पति पत्नी समेत 3 लोग घायल, इलाज जारी
Etawah, Etawah | Feb 3, 2024 इटावा जनपद के सदर तहसील इलाके के आईटीआई के पास नेशनल हाईवे पर बकेवर से जसवंतनगर जा रहे बाईक सवार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी । इस घटना में पति पत्नी समेत 3 लोग घायल हो गए । सभी घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया । जहां पर डॉक्टर की देखरेख में इलाज जारी है । बताया जा रहा है बाईक सवार बकेवर से जसवंतनगर रिश्तेदारी में जा रहे थे ।