इटावा: षड्यंत्र के तहत न्यूड वीडियो बनाकर युवक को ब्लैकमेल करने के मामले में पति-पत्नी समेत 4 लोग गिरफ्तार, SSP ने दी जानकारी
Etawah, Etawah | Feb 3, 2024 सिविल लाइन थाना क्षेत्र से थाना पुलिस व SOG/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए न्यूड वीडियो बनाकर युवक को ब्लैकमेल करने के मामले में पति-पत्नी समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला अभियुक्ता पर पीड़ित युवक को घर बुलाकर अपने पति के साथ मिलकर बलपूर्वक न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने का आरोप है। इस पूरे मामले में महिला अभियुक्ता और उसके पति समेत अन्य साथी व सुनार को गिरफ्तार कर पुलिस ने सोने के आभूषण,नगदी व मोबाइल बरामद किया है। इसका खुलासा SSP ने किया है।