इटावा: कोकपुरा शाला में पति की डांट से क्षुब्ध पत्नी ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास, पुलिस को दी गई सूचना
Etawah, Etawah | Feb 3, 2024 फ़्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के कोकपुरा शाला की रहने वाली मोनिका ने शनिवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। जानकारी के अनुसार, महिला ने पति की डाँट से क्षुब्ध होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। पति ने महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुँचाया। डॉक्टर राघवेन्द्र ने महिला को भर्ती कर मामले की सूचना पुलिस को दी है।