रसूलाबाद: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रसूलाबाद में हुआ सामूहिक योगाभ्यास, नियमित योग करने का दिया गया संदेश
रसूलाबाद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तहसील क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आरपीएस इंटर कॉलेज में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक पूनम संखवार, उपजिलाधिकारी शिखा शंखवार एवं तहसीलदार संतोष कुमार ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम किए