मुरैना: युवक ने सरपंच के पुरा गांव में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Morena, Morena | Dec 13, 2024 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरपंच का पुरा गांव में दीपू नामक युवक ने किन्हीं अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली, इसके बाद परिजनों को जब सूचना मिली तो पुलिस को सूचना दी गई पुलिस की मदद से मृतक के शव को पीएम हाउस के लिए लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।