मुरैना: गांजे की तस्करी करने के मामले में कोर्ट ने दो तस्करों को 10-10 साल की सुनाई सजा, नूराबाद थाने में दर्ज हुआ था मामला
Morena, Morena | Dec 12, 2024 जिला न्यायालय के षष्टम अपर सत्र न्यायालय ने गांजा तस्करी के 3 साल पुराने मामले में फैसला सुनाते हुए दो तस्करों को 10-10 साल की सजा सुनाई है, इसके अलावा दोनों पर एक 1-100000 का जुर्माना भी कोर्ट के द्वारा दिया गया है। इस मामले में शासन की ओर से पैरवी करने वाले अपर लोक अभियोजक इंद्र सिंह गुर्जर थे ,जिन्होंने घटना के बारे में जानकारी दी है।