बेगूसराय: बेगूसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-1 से दो झपट्टा मार चोरों को पुलिस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, कार्रवाई में जुटी पुलिस
बेगूसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-1 से दो झपट्टा मार चोरों को आरपीएफ पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। SHO ने जानकारी देते हुए बताया कि प्लेटफॉम-1 पर विनोद सहनी ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान झपट्टा मार चोर सोनू कुमार और रतन कुमार ने मोबाइल छीन कर भागने का प्रयास किया था। पुलिस ने पीछा करते हुए दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।