बेगूसराय: गांधी स्टेडियम में DJ संचालकों ने की बैठक, कहा- डीजे पर रोक लगने से हमें रोजी-रोटी की समस्या हो रही है
गांधी स्टेडियम में डीजे संचालकों ने एक बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान डीजे पर रोक लगाए जाने को लेकर सभी ने अपने-अपने विचार रखे। इस मौके पर संबोधित करते हुए डीजे संचालक ने कहा कि डीजे पर पुलिस प्रशासन द्वारा बैन किये जाने से रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी है। संचालकों ने कहा कि पुलिस प्रशासन को इस विषय पर विचार करना चाहिए और नियमों के तहत डीजे संचालन के लिए अनुमति देनी चाहिए।