बेगूसराय: जिला नियोजनालय द्वारा ITI कैंपस में जॉब कैम्प का किया गया आयोजन, 100 पदों पर बहाली का रखा गया लक्ष्य
जिला नियोजनालय द्वारा संयुक्त श्रम भवन आईटीआई कैंपस में जॉब कैंप का आयोजन किया गया। जहां क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड कंपनी द्वारा कुल 100 पदों पर बहाली का लक्ष्य रखा गया है। यह बातें जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने कहीं, उन्होंने बताया कि जॉब कैम्प में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के बाद शॉर्ट लिस्टेड किया जा रहा है।