बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में DM रोशन कुशवाहा ने लगाया जनता दरबार, दर्जनों फरियादियों की सुनी फरियाद
कार्यालय कक्ष में डीएम रोशन कुशवाहा ने जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान दर्जनों फरियादियों की फरियाद सुनी गई। एक-एक कर फरियाद सुनते हुए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि आज के जनता दरबार में ज्यादातर मामले भूमि विवाद से संबंधित थे।