बेगूसराय: जीडी कॉलेज में 9 सूत्री मांगों के समर्थन में आइसा छात्र संगठन का 9वें दिन अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी
जीडी कॉलेज में 9 सूत्री मांगों के समर्थन में आइसा छात्र संगठन का 9वें दिन अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहा। इस मौके पर संबोधित करते हुए आइसा के राज्य उपाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा की व्यवस्था, शौचालय एवं पीने के पानी की व्यवस्था समेत छोटी-छोटी मांगों को लेकर पिछले 9 दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं।