मुज़फ्फरनगर: काम करते-करते गई जान, ईंटों का ढेर गिरने से मजदूर की मौत, परिजनों ने शव पर किया हंगामा, किसान नेताओं ने मुआवजे की मांग उठाई
मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र स्थित सूर्य ईंट भट्टे पर गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। ग्राम मथुरा निवासी 42 वर्षीय बबलू कश्यप काम के दौरान ईंटों के ढेर के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। किसान संगठनों और कश्यप समाज के नेताओं ने मौके पर पहुंचकर मुआवजे की मांग की। फिलहाल शव नहीं उठाया गया है और वार्ता जारी है