बांका: जिलेबिया मोड़ के पास बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से हुई जख्मी
Banka, Banka | Jun 17, 2026 बांका जिले के जिलेबिया मोड़ के पास बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला को बुधवार की सुबह 11:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उसका प्राथमिक उपचार हुआ। जानकारी के अनुसार कनोडिया गांव निवासी बबीता कुमारी अपने परिजनों के साथ बाइक से पूजा करने देवघर जा रही थी।इस दौरान जिलेबिया मोड़ के पास वह बाइक से नीचे गिर गई और जख्मी हो गई।