मऊरानीपुर: मऊरानीपुर थाने में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की अध्यक्षता में हुआ थाना समाधान दिवस का आयोजन,दिए आवश्यक निर्देश
मऊरानीपुर थाना परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गोपीनाथ सोनी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें दो प्रार्थना पत्र थाना समाधान दिवस में आए जिसमे एक प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया साथ ही दूसरे प्रार्थना पत्र के राजस्व व पुलिस की टीम गठित कर जल्द ही निस्तारण करने की आवश्यक निर्देश दिए।