हाथरस: महर्षि वाल्मीकि के नाम से एयरपोर्ट बनाने पर सांसद ने लोकसभा में पीएम मोदी और सीएम योगी का धन्यवाद किया
उत्तर प्रदेश की हाथरस लोकसभा सीट से भाजपा सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने अयोध्या मे महर्षि वाल्मीकि के नाम से एयरपोर्ट बनाए जाने पर लोकसभा मे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया है। सांसद ने दिल्ली में सफाई कर्मी की मौत के बाद मुआवजा राशि व सफाई कर्मियों के लिए विशेष उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की है।