फारबिसगंज: पाकिस्तान में भारतीय सेना द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक करने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विधायक जनसंपर्क कार्यालय में मनाई खुशी
फारबिसगंज विधायक विधासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान में भारतीय सेना द्वारा सर्जिकल स्ट्राईक करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए खुशी मनाई. बुधवार को 11 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर भारतीय सेना जिन्दाबाद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद के नारे लगाए गए. कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष आदि मौजूद थें.