हुज़ूर: 49,920 ऑनरेक्स कफ सिरप की बरामदगी मामले में फरार चल रहे ₹30000 के इनामी आरोपी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Jun 9, 2026 भोपाल में 49,920 ऑनरेक्स कफ सिरप की बरामदगी मामले में फरार चल रहे 30 हजार रुपए के इनामी आरोपी अर्जुन मालवीय उर्फ निखिल को मध्यप्रदेश एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए जयपुर भाग गया था, लेकिन एक परिचित से मिलने बैतूल पहुंचते ही एसटीएफ की टीम ने उसे पकड़ लिया।