जशपुर: एडिशनल एसपी राकेश कुमार पाटनवार बोले: जशपुर पुलिस ने 24 घंटे में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई, बहू समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र के ग्राम बोड़ाजोर में 70 वर्षीय चुगरू (गुंगरू) प्रधान की हत्या के मामले का जशपुर पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। एडिशनल एसपी राकेश कुमार पाटनवार ने सोमवार की शाम चार बजे जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में मृतक की बहू सुगंती बेसरा सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।