वज़ीरगंज: वजीरगंज नगर पंचायत में 18 अप्रैल को सशक्त स्थायी समिति का चुनाव होगा
वजीरगंज नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर 18 अप्रैल को चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। इसको लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव की देखरेख के लिए भूमि सुधार उप समाहर्ता, सदर गया को निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। निर्धारित तिथि पर पारदर्शी और शांतिपूर्ण माह