राठ: औंडेरा में महिला ने जेठ पर लगाया गाली-गलौज कर पति को कुल्हाड़ी से पीटने का आरोप, हिस्सा बटवारे को लेकर हुई मारपीट
Rath, Hamirpur | Jun 7, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के औंडेरा गांव में घरेलू हिस्सा बटवारा को लेकर हुए विवाद के चलते दो भाइयों के बीच झगड़ा और मारपीट हो गई। बड़े भाई ने छोटे भाई और उसकी पत्नी के साथ गाली गलौज कर अपने छोटे भाई को कुल्हाड़ी की बट से मारपीट कर दी।तथा जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद पीड़ित महिला ने राठ कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी जेठ के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।