जिलाधिकारी ने बुधवार को सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड का सघन दौरा किया। प्रखंड कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने नल-जल, आवास योजना और मनरेगा सहित विभिन्न विकास योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लंबित योजनाओं में तेजी लाई जाए।