चूरू: डाबला गांव में एबीवीपी के पूर्व नगरमंत्री की हत्या मामले में 2 आरोपियों को उम्रकैद की सजा
Churu, Churu | May 20, 2026 चूरू के डाबला गांव में नवंबर 2024 में एबीवीपी के पूर्व नगर मंत्री नरेंद्र प्रजापत की हत्या के मामले में चूरू की जिला एवं सेशन कोर्ट ने बुधवार को अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने 21 गवाहों के बयान व 46 दस्तावेजी साक्ष्य के आधार पर गांव बूंटीया के आरोपी अमित उर्फ मितला और हितेश कुमार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।