डीग: डीग से लापता इन्वर्टर व्यापारी का सुराग नहीं मिला, सुसाइड नोट से बढ़ी चिंता
Deeg, Bharatpur | May 11, 2026 शहर के घंटाघर क्षेत्र निवासी 45 वर्षीय इन्वर्टर व्यापारी प्रदीप कुमार गुप्ता उर्फ सोनू 22 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे घर से बाजार जाने की कहकर निकले थे, लेकिन उसके बाद से अब तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है।