मावली: मावली में कांग्रेस कार्यालय पर गांधी और शास्त्री जयंती मनाई, विधायक डांगी के साथ कार्यकर्ताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
Mavli, Udaipur | Oct 2, 2025 उदयपुर जिले के मावली विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक पुष्कर लाल डांगी की अगुवाई में राजीव गांधी कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार शाम 5 बजे महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। इस अवसर पर उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित किए ओर उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया। इस अवसर पर मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू मौजूद थे