मावली: घासा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने पर संगोष्ठी सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन
Mavli, Udaipur | Oct 2, 2025 उदयपुर जिले के भारतीय जनता पार्टी घासा मंडल में संगठन के निर्देशानुसार गुरुवार शाम 6 बजे तक विभिन्न कार्यक्रम संपन्न हुए। मंडल संयोजक रतन सिंह कीतावत ने बताया कि संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। तत्पश्चात महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला गया और उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।