मावली: सगतड़ी गांव में गैस सिलेंडर ब्लास्ट में झुलसी बालिका की उपचार के दौरान हुई मौत, परिवार में छाया मातम
Mavli, Udaipur | Oct 1, 2025 उदयपुर जिले के कुराबड़ थाना क्षेत्र के सगतड़ी गांव में एक घर पर गैस सिलेंडर ब्लास्ट की घटना में झुलसी बालिका की उपचार के दौरान बुधवार शाम 5 बजे मौत हो गई। इस दुःखद घटना के बाद पूरे परिवार के साथ गांव में मातम छा गया। कुराबड़ थाना क्षेत्र के सगतड़ी गांव में गैस सिलेंडर ब्लास्ट में झुलसी 7 साल की मोनिका ने एमबी हॉस्पिटल में मौत हो गई।