पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुंगेर के लिए हुए रवाना, सहयोग शिविर में सुनेंगे लोगों की समस्याएं
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार की सुबह करीब 9:00 बजे मुंगेर के लिए रवाना हुए। बता दे की पंचायती राज विभाग के द्वारा सहयोग शिविर का मुंगेर में आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल होंगे। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहयोग शिविर में लोगों की समस्याओं को भी सुनेंगे।