बारा: सेहरा हरिजन बस्ती में 15 दिन से बिजली ठप, भीषण गर्मी में ग्रामीण परेशान, विभाग पर अनदेखी का आरोप
Bara, Allahabad | Apr 24, 2026 कौंधियारा क्षेत्र की सेहरा चमार बस्ती में 15 दिनों से बिजली ठप है। भीषण गर्मी में ग्रामीणों को पानी और पंखे जैसी मूल सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है।आज शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 के आसपास ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर बार-बार खराब हो रहा है, लेकिन शिकायत के बाद भी स्थायी समाधान नहीं हो रहा।