महाराजगंज: दुबई से शव आते ही अहिरौली गांव में मचा कोहराम
लगभग एक वर्ष पूर्व घर परिवार छोड़ कर दुबई कमाने गए घुघली क्षेत्र के अहिरौली निवासी एक युवक की मार्ग दुर्घटना में तीन माह पूर्व मौत हो गई थी।मौत का संदेश आते ही परिवार में मातम छा गया।परिजन शव के आने की राह देखते रहे। लंबे समय बीतने के बाद परिजनों ने सरकार से शव स्वदेश मंगवाने की मांग की। शुक्रवार को 1 बजे सुग्रीव का शव पहुंचते कोहराम मच गया।