महाराजगंज: घुघली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना घुघली पुलिस ने नाबालिग बालक से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी अजय शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर आरोपी को जखिरा चौराहा से पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया।