मुंगेर: मुंगेर में 65वीं राज्यस्तरीय सुव्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, 38 जिलों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
Munger, Munger | Jul 17, 2026 मुंगेर के ऐतिहासिक पोलो मैदान में शुक्रवार से चार दिवसीय 65वीं राज्यस्तरीय सुव्रतो मुखर्जी फुटबॉल कप-2026 प्रतियोगिता का भव्य आगाज हुआ। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन जिलाधिकारी निखिल धनराज ने फुटबॉल में किक लगाकर, रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर तथा दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह के साथ ही पूरे मैदान में खेल उत्साह और खिलाड़ियों के जोश का माहौल देखने को मि