बरेली: भुता थाना क्षेत्र के ग्राम डाबौरा में दबंगों ने महिला के घर की दीवार गिराई, एसएसपी से की शिकायत
भुता थाना क्षेत्र के ग्राम डबौरा की रहने वाली निशा ने शुक्रवार को समय दोपहर 2:00 बजे एसएसपी बरेली को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया उसने अपने मकान की दीवार बनाई थी। जिसको दबंगों द्वारा तोड़ दिया गया पीड़िता का कहना है कि वह दिन में दीवार बनती है और दबंग रात में तोड़ देते हैं जिसकी शिकायत उसने कई बार थाना पुलिस से भी की ।