जमुई: अंडीडीह गांव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया
Jamui, Jamui | Oct 31, 2024 चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत अंडीडीह गांव में गुरुवार की दोपहर बाद करीब 3:00 बजे केवल यादव के पुत्र संतोष यादव ने बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, फिर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा फंदे से झूलते हुए युवक के शव को उतारा गया और गुरुवार की देर रात करीब 12:30 बजे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया।