मिर्ज़ापुर: कटरा कोतवाली पुलिस ने मोबाइल छिनैती के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
कटरा कोतवाली पुलिस ने मोबाइल छीनैती के मामले में दो अभियुक्तों को गुरुवार की शाम चार बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। भदोही जनपद के गोपीगंज दुर्गा गली की रहने वाली अमृता सोनी द्वारा कटरा कोतवाली में दो अज्ञात के विरुद्ध मोबाइल छीनैती का मामला दर्ज कराया था। उप निरीक्षक संजय सिंह व कृष्णकांत त्रिपाठी ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।