मिर्ज़ापुर: नाबालिक को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
शहर कोतवाली पुलिस ने नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में एक अभियुक्त को गुरुवार की शाम 4:00 बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उप निरीक्षक जयप्रकाश शर्मा चौकी प्रभारी वासलीगंज ने अभियुक्त राहुल कुशवाहा पुत्र संजय कुशवाहा निवासी जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर लिया।