इस्लामनगर अलीगंज: भारी सुरक्षा के बीच अलीगंज में शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया मुहर्रम, इस्लामनगर कर्बला में हुआ ताजियों का पहलाम
अलीगंज प्रखंड क्षेत्र में मुहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। विभिन्न गांव के समाज के लोगों ने रविवार को 7 बजे बताया कि कई गांवों से निकले दर्जनों ताजिया जुलूस भारी पुलिस बल की मौजूदगी में इस्लामनगर कर्बला पहुंचे, जहां परंपरागत तरीके से पहलाम किया गया। अखाड़ों में युवाओं ने पारंपरिक हथियारों के साथ आकर्षक करतब दिखाए।