नावानगर प्रखंड के बेलांव गांव के चांदनी चौक पर डुमरांव के पूर्व विधायक डॉ अजित कुमार सिंह ने बुधवार की दोपहर एक बार फिर सरकार पर बड़ा हमला बोला है। पूर्व विधायक लुट दमन एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध आयोजित जनसभा में पहुंचे थे। पूर्व विधायक ने कहा कि इस सरकार ने सिर्फ अपराधियों को संरक्षण दिया है। रोजगार के मुद्दे पर सरकार फेल है।